भाठागांव आर में 37 हजार रुपए की जेवर चोरी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रनचिरई थाना मे मामला दर्ज
गुण्डरदेही: रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाठागांव आर मे शनिवार को दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर सोने की कीमती जेवर चुरा ले गए प्रार्थी तामेश्वरी देवांगन पति दिलीप देवांगन उम्र 26 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को मेरे बच्चे स्कूल गए हुए थे मेरे जेठ व सास लक्ष्णी बाई ग्राम मटिया गए थे मैं घर में अकेली थी और मेरी जेठानी भी खेत गई हुई थी मै दोपहर में अपने कमरे व सामने का दरवाजा का संकल लगाकर पड़ोसी कुंती बाई के घर बैठने गई थी जब मैं अपने घर वापस आई तो देखा कि सामने का दरवाजा तथा मेरे कमरे का दरवाजा का संकल खुला हुआ था कमरे के अंदर घुस कर देखा तो गोदरेज आलमारी का ताला टूटा हुआ था जिसमें रखे सोने का एक पत्ती मंगलसूत्र 6 नग गेहूं दाना मराठी माला दो लॉकेट 8 नग बटरा दाना सोने का टॉप्स दो जोड़ी बच्चे का दो नग सोने का पत्ती
सोने का फुल्ली चांदी का पायल 2 जोड़ी कीमत 37 हजार के सोने व चांदी के जेवरात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया मेरी सास व जेठ ग्राम मटिया से वापस आया तो उनको घटना की जानकारी दी उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.