बलौदाबाजार :भाटापारा सिमगा जनपद दिनांक 4/10/21 से हम समस्त सरपंच एवम सचिव साथी गण कलम बंद हड़ताल जनपद अध्यक्ष एवम बसन्त आडिल के विरोध में पंचायत का काम काज बन्द किये थे
आज दिनांक 9/10/21 को जनपद पंचायत सिमगा में जिला प्रसासन के आदेश पर शासन के प्रतिनिधि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी टी आर महेश्वरी एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव ने सरपंच संघ एवम सचिव संघ को वार्ता करने के लिए आमंत्रित किया था.....
वार्ता में निम्न विषयो पर चर्चा किया गया.......
1-- पूर्व में बसन्त आडिल द्वारा जितने भी शिकायत सरपंचों के विरुद्ध दुर्भावना वश किया गया है उन पर जांच नही किया जावे।
2--- भविष्य में बसन्त आडिल द्वारा किसी भी प्रकार से सरपंचों के विरुद्ध शिकायत किया जाता है तो शासन उन शिकायत को संज्ञान में नही लेवे।
3---जनपद पंचायत कार्यालय में बसन्त आडिल की दखल तत्काल बन्द हो।
शासन द्वारा उपस्थित सभी सरपंच एवं सचिव को आश्वस्त किया गया है एवम रजिस्टर में लिखित रूप से सहमति बनने के पश्चात उपस्थित सभी सरपंच एवम सचिव संघ द्वारा हड़ताल वापस लेने का निर्णय किया गया।।
समस्त सरपंच साथी ,सचिव साथी को मजबूती के साथ एक साथ अपने अधिकार की रक्षा ,अपने स्वाभिमान की लड़ाई में सहयोग किए
*सेंट्रल न्यूज इंडिया से सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.