रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीआरपीएफ की सस्पेशल ट्रेन में धमाका हो गया, जिसमे 4 जवान घायल हो गए हैं। यह धमाका तब हुआ जब इग्नाइटर से भरा बक्सा एक बोगी की फर्श पर गिर गया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। जिसमें तीन कंपनी की शिफ़्टिंग हो रही थी। सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्ट्रिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है,
का एक बॉक्स लोडिंग के दौरान ट्रेन की बोगी नम्बर 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया। इससे छोटा ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की चपेट में 4 जवान आए, जिनमे से एक हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायल जवानों को फर्स्ट एड देकर ट्रेन के साथ रवाना किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.