सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.)से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्
5 गांव के बेरोजगार लोगों को
मिलता है रोजगार
छपारा :- आदिवासी सहकारी मछुआ समिति बर्रा टोला के नाम से संचालित इमलिया डैम मैं 5 गांव के आदिवासी बेरोजगार युवा मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करते हैं नांदिया इमलिया कचनारा मानोगढ़ मडवा बर्रा टोला इन ग्रामीणों के सैकड़ों बेरोजगार युवा 9:30 हेक्टर में बने इमलिया जलाशय में मछली पालकर उनको पकड़ कर सिवनी में बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं इनकी एक सोसाइटी आदिवासी मछुआ सहकारी समिति बर्रा टोला मे संचालित है अध्यक्ष प्रकाश भलावी और सचिव भानु प्रताप सिंग ने बताया है कि इस वर्ष उनकी समिति ने 27 लाख रुपए से अधिक की मछली बेचा है डैम में जिन लोगों की जमीन डूब में चली गई उन्हीं लोगों की यह सोसाइटी है ।यह लोग मछली पकड़ कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं साथ ही गर्मियों के दिनों में जब डैम का पानी कम हो जाता है तब डैम की तलहटी में खेती कर कुछ फसल जीवन यापन के लिए पका लेते हैं इस तरह इन 5 गांव के बेरोजगार लोगों के जीवन यापन का एक माध्यम है हमारे संवाददाता ने बर्रा टोला पहुंचकर इन लोगों से मुलाकात की तब इन चार पांच ग्राम के लोगों ने यह बताया कि समिति के माध्यम से मछली का कारोबार किया जाता है जिसमें काफी आमदनी ग्राम को लोगों को हो जाती है समय-समय पर मध्य प्रदेश सरकार इनको योजनाओं का लाभ भी देती है जिससे कि ऐसी मछुआ सहकारी समिति का आर्थिक स्थिति मजबूत हो और यह लोग भी उन्नति करें ओर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन के साथ साथ आपने बच्चों की अच्छी शिक्षा देकर अपना जीवन स्तर बदल सकें । प्रति वर्ष होने वाली इनकी आमसभा विगत दिनों संचालित हुई जहां सभी पांचों गांव के मछुआ सहकारी समिति बदरा टोला के सदस्य उपस्थित हुए जहां साल भर का लेखा जोखा बताया गया एवं आगामी वर्ष के लिए कार योजना बनाई गई मध्यप्रदेश शासन से इन मछुआ सहकारी समिति बर्रा टोला के आदिवासियों ने मांग किया है कि उनका एक सहकारी भवन बनाया जाए जिसमें सहकारी समिति संचालित हो।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.