Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 9, 2021

कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रूपए की सहायता राशिकोरबा जिले में अब तक 882 शोकाकुल परिवारों को मिलेगी सहायता

 कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रूपए की सहायता राशिकोरबा जिले में अब तक 882 शोकाकुल परिवारों को मिलेगी सहायता


ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में जोन कार्यालयों में लिए जा रहे आवेदन

कोरबा 08 अक्टूबर 2021/कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों-आश्रितों को अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा 50 हजार रूपए अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील कार्यालयों एवं नगरीय क्षेत्रों में जोन कार्यालय में आवेदन लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में अभी तक 882 कोविड संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। कोरबा के शहरी क्षेत्रों में 383, कोरबा ग्रामीण में 54, पाली विकासखण्ड में 65, कटघोरा विकासखण्ड में 261, करतला विकासखण्ड में 83 और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड मे अभी तक 36 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। अनुदान सहायता राशि प्राप्त करने के लिए मृतकों के परिजनों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक को बैंक खाता और आधार नंबर का भी विवरण देना होगा। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आवेदक परिजन को अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा। राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी निर्देशों के अनुसार आने वाले दिनों में भी यदि किसी कोरोना संक्रमित की मृत्यु होगी तो उसे भी शासकीय नियमों के अनुसार अनुग्रह राशि की पात्रता होगी। कोरोना टेस्ट से या कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने, आईसोलेशन में रहने की तिथि से 30 दिन के भीतर संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु को कोविड-19 के कारण मृत्यु माना जाएगा और उसके परिजनों को अनुग्रह राशि की पात्रता होगी।
कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को दी जाने वाली 50 हजार रूपए की सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान राशि राजस्व पुस्तिका परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्रदान नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 50 हजार रूपए निर्धारित किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad