रतनपुर में गोवर्धन पूजा 5 नवम्बर कार्यक्रम लिय बैठक आज बूढ़ा महादेव रखी गई थी संपन्न हुई
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...महामाया की नगरी रतनपुर में यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम करने के लिएआज बैठक आयोजित किया गया था। आज के बैठक में समाज मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम यादव समाज प्रांगण राधा कृष्ण मंदिर बूढ़ा महादेव के पास आयोजित किया जायेगा। इस गोवर्धन पूजा में समाज के प्रत्येक सदस्य अपने अपने परिवार सहित शामिल होंगे। साथ ही नगर के समस्त नागरिको इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया। है।
गोवर्धन पूजा का महत्व -
मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्यों के जीवन को देवराज इंद्र के कोप से बचाया था। यानी भगवान कृष्ण ने देवराज के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पूजा के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ की प्रतिमा पर रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, फूल चढ़ाकर दीपक जलाया जाता है. फिर गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है. गिरिराज देव को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।आज के बैठक में नगर के यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.