सभी समाजों के प्रमुख और प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा- आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र को बनाए रखेंगे
पंंकज शर्मा, रायपुर : कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की अध्यक्षता में आज रेडक्रास सोसाइटी के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के धर्मगुरु, प्रमुख प्रतिनिधिगण, सम्मानित एवं प्रबुद्धगण नागरिकगण उपस्थित थे। सभी समाज के सभी नागरिकों ने एक स्वर में रायपुर जिले के परंपरागत प्रेम, भाईचारा और शांति के माहौल को बनाए रखने की बात कही। बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले सभी प्रमुख त्योहारों जैसे नवरात्रि, दशहरा, ईद मिलाद उन नबी, दीपावली, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस को हमेशा की तरह आपसी प्रेम, सौहार्द्र, भाईचारा, विश्वास और शांति के साथ मिलजुलकर मनाएंगे और रायपुर जिले की सराहनीय आपसी सौहार्द्र, विश्वास और शांति की परंपरा को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एन.आर. साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रणव सिंह तथा प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और व्यापारी संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.