राजपूत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी जूटें
गौरव ग्राम चिखलदाह में महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं बोर खनन का शुभारंभ
खैरागढ़ । राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह उपसमिति खैरागढ़ के द्वारा ग्राम चिखलदाह में महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के भूमि पूजन एवं बोर खनन का शुभारंभ डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं ठा होरीसिंह डौड़ अध्यक्ष महासभा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में अजय सिंह ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा, टामन सिंह पवार कोषाध्यक्ष महासभा, ठा विष्णु सिंह बघेल सहसचिव महासभा, नीरज सिंह क्षत्रिय उपसचिव महासभा, अश्वनी कुमार राजपूत संगठन सचिव महासभा, जनपद सदस्य अरुणा सिंह राजपूत चिखलदाह, हिमांचल सिंह, तोप सिंह जनपद सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में रैली के माध्यम से चिखलदाह से पांडादाह होतें वापस चिखलदाह पहुँची । भूमि पूजन पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष ठाकुर होरी सिंह डौड एवं उप समिति खैरागढ़ के अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत के मांग पर डोंगरगढ़ विधायक भूनेश्वर बघेल में 10 लाख रुपए भवन निर्माण एवं 2 लाख की राशि महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थापना के लिए देने की घोषणा की। इस दौरान बघेल ने उप समिति डोंगरगढ़ के लिए भी कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात 10 लाख रुपए निर्माण कार्य एवं 2 लाख श्री महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थापना के लिए देने की घोषणा की । डोंगरगढ़ उपसमिति में अति शीघ्र कार्यक्रम आयोजित होगा । एक माह पूर्व विधायक बघेल ने उपसमिति राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम घुमका में आयोजित समाज के कार्यक्रम में 10 लाख रुपए भवन निर्माण एवं 2 लाख महाराणा प्रताप मूर्ति गतल की स्थापना के लिए देने की घोषणा की थी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद जनपद सदस्य अरुणा राजपूत के द्वारा 15 वे वित्त आयोग मद से बोर खनन एवं 1 लाख रूपए की राशि सहयोग के रूप में देने की घोषणा की और उनके द्वारा भूमि पूजन स्थल पर बोर भी करवाया गया । हिमांचल सिंह जनपद सदस्य द्वारा 2 लाख तोप सिंह जनपद सदस्य द्वारा 2 लाख एवं प्रमोद सिंह चिखलदाह के परिवार के द्वारा 21हजार ठा अश्वनी सिंह राजपूत संगठन सचिव महासभा द्वारा 11हजार की राशि देने की घोषणा की गई । इस कार्यक्रम में महासभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा गोपाल सिंह दीक्षित उप समिति गंडई के अध्यक्ष राजू सिंह डोंगरगढ़ समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल राजनांदगांव के समिति के अध्यक्ष भागवत सिंह बघेल विभिन्न उपसमिति से आए हुए पदाधिकारी गण उप समिति खैरागढ़ के सदस्यगण धर्मा सिंह दिलीप बैस समस्त पदाधिकारी गण बहने एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वर सिंह आभार प्रदर्शन जितेंद्र सिंह सचिव उपसमिति खैरागढ़ ने किया कार्यक्रम के आयोजन में समस्त सामाजिक बंधुओं बद्रीविशाल सिंह, प्रमोद सिंह प्रकाश सिंह सुरजीत सिंह विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ललित सिंह, देवराज सिंह उत्तम सिंह, शिवकुमार सिंह, रवि सिंह, अश्वनी सिंह, ब्रम्हा सिंह, कमलेश सिंह, वासुदेव सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.