Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 23, 2021

खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा ग्राम जींगनी में छापामार कार्रवाही की गई

 खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा ग्राम जींगनी में छापामार कार्रवाही की गई 


मुरैना 22 अक्टूबर 2021/ दीपावली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उसी तरह खाद्य एवं औषधी प्रशासन की कार्रवाही अमानक खाद्य पदार्थ निर्माण करने वालों के विरूद्ध तेजी होती जा रही है। 

कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन के निर्देशन में खाद्य एवं औषधी प्रशासन के द्वारा ग्राम जींगनी में छापामार कार्रवाही की गई। दल ने यादव मोहल्ला स्थित बहादुर सिंह यादव डेयरी पर मावा बनता हुआ पकड़ा। डेयरी से 60 लीटर रिफाइंड ऑयल एवं 50 किलो मावा मिला। इस डेयरी पर 4 बॉयलर भट्टियां लगाई गई थी, जिन पर मावा तैयार किया जा रहा था। खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा अमानक खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया है। डेयरी संचालक से पूछताछ की जा रही है कि यह मावा किसके लिये तैयार किया गया है।  

जौरा के ग्राम रूनीपुरा में भी खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाही 

जौरा के ग्राम रुनीपुरा में दूध डेयरी पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाही की है।  कार्रवाही के दौरान 222 लीटर रिफाइंड, 115 लीटर आरएम केमिकल मिल्क पाउडर, 7 किलो दूध बनाने का घोल, 7 किलो सफेद पाउडर, 600 लीटर दूध, 10 लीटर हाईड्रॉरोक्साइड मौके पर मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धर्मेंद्र जैन ने डेयरी को शील कर दिया है।       


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad