*शिक्षक दंपति से हलकान भण्डारपुर का हाई स्कूल, जिला पंचायत सभापति से शिकायत :*
राजनांदगांव । 15 दिन पहले जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू के खैरागढ़ विकासखंड वनांचल गातापार जंगल क्षेत्र दौरे के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर विकासखंड अधिकारी स्कूलों के दौरे कर रहे हैं,
लेकिन अरसे से अपनी आदतों को बिगाड़े बैठा शिक्षा विभाग शायद जल्दी ठीक नही होना चाहता. एक बार फिर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू अपने नियमित दौरे के पर भंडारपुर स्कूल पहुंचे. माध्यमिक विद्यालय निरीक्षण में मौजूद शिक्षकों से पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जाना. और बच्चों के बीच समय बिताकर उनके पढ़ाई के स्तर को परखने का काम किया.
भण्डारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में अव्यवस्था और लापरवाही का आलम देखने को मिला. पता चला कि शिक्षक दंपति रागविंद्र सिंह सिन्हा और श्वेता सिन्हा नियमित नही आते, पढ़ाई अनुरूप रुचि नहीं लेते और जब निजी अवकाश लेते है तो दोनों साथ में ही अवकाश लेते हैं, जिससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. विप्लव साहू से सीधी बात करते हुए छात्रों ने फिजिक्स, बायोलॉजी और अंग्रेजी टीचर की जरूरत बताई. श्री साहू द्वारा उक्त सभी बातों को शिक्षा अधिकारियों के पास रखने का भरोसा दिलाया.
माध्यमिक और हायर सेकेंडरी विद्यालय भण्डारपुर में हो रही इन घोर लापरवाही के लिए श्री विप्लव साहू ने आला अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया, जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही करने के लिए बात कही, और इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत करने का फैसला किया है, और जिला पंचायत सदन में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे, इस मामले को गंभीरता से उठाने की बात कही.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.