Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 31, 2021

दुर्ग - कृत्रिम गर्भाधान की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताया असंतोष कहा दिसंबर तक टारगेट पूरे करें.

 स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इससे काफी लाभ अर्जित किए बैठक में बकरी पालन, बटेर पालन आदि पर भी चर्चा हुई...



कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य और इसकी प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा भी।



 कलेक्टर ने कहा कि अक्टूबर महीना हो चुका है और अभी तक लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रयास संतोषजनक नहीं है। दिसंबर तक युद्ध स्तर पर प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि


 दिसंबर महीने में सभी अधिकारियों के परफारमेंस की समीक्षा की जाएगी और और असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने दिए डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव भी विभागीय अधिकारियों से चाहे। 


उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही पशुधन विकास को लेकर चलने में आर्थिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। अतः इससे संबंधित किसी भी तरह  नवाचार का बेहतर प्रस्ताव आप दे सकते हैं इसे बैठक में रखा जाएगा। 


कलेक्टर ने उन अधिकारियों की प्रशंसा की जिन्होंने अपने लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अगले साल जो लक्ष्य दिया जाए वह इस वर्ष प्राप्त किए गए लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हो। 


कलेक्टर ने कहा कि कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना है इसके लिए सब्सिडी डीएमएफ के माध्यम से दी जा रही है। इसके लिए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें।

 
कलेक्टर ने अब तक डीएमएफ के माध्यम से स्व सहायता समूहों को दिए गए कुक्कुट पालन के लिए दिए गए सहयोग से आए जमीनी नतीजों की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि 


इसका अच्छा नतीजा सामने आया है और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इससे काफी लाभ अर्जित किए हैं। बैठक में बकरी पालन, बटेर पालन आदि पर भी चर्चा हुई।

 
कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के माध्यम से समृद्धि सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से है गौठान में इसके माध्यम से हमें नस्ल संवर्धन के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। नस्ल संवर्धन का सीधा असर उत्पादकता पर भी पड़ता है

 
जितने तेजी से हम यह काम करेंगे, पशुधन विकास के उतने ही अवसर उपलब्ध हो ही हो पाएंगे। इस मौके पर कलेक्टर ने कहां की कैस्ट्रेशन आदि से संबंधित जिस सामग्री की जरूरत है

 
वह सभी सामग्री जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.एमके चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







लुकेश साहू दुर्ग  ...                                  मो- 8103945853/07883561846   gmail.lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad