रतनपुर पारंपरिक त्यौहार दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...आदिकाल से रतनपुर के शनिचरी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम होता है पहले वार्ड नंबर 7 साधिपारा से झांकी निकल कर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शनिचरी बाजार पहुंचता था परंतु विगत 2 वर्षों से बाबूघाट करैहापारा गणेश उत्सव समिति के द्वारा राम लक्ष्मण की झांकी बनाई जाती है जिसे गणेश बाड़ा में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के द्वारा विधिवत पूजा किया जाता है
और इस बार भी राम-लक्ष्मण और हनुमान की झांकी करैहापारा रतनपुर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद से निकलकर शनिचरी बाजार के लिए गया, और वहां पर पहुंच कर रावण दहन किया गया रावण दहन के बाद सभी लोग सोन पत्ती देकर एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए
उसके बाद सभी लोग हाई स्कूल मैदान पहुंचे वहां भी रावण दहन किया गया
दशहरा उत्सव समिति हाई स्कूल के द्वारा अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद राम लक्ष्मण व हनुमान की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ,
शहर के हृदय स्थल होने की वजह से काफी भीड़ देखने को मिला जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ,उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, पार्षद हकीम मोहम्मद, रूद्र गुप्ता, किशन तंबोली ,शंकर लाल पटेल,सतोष सोनी,विजय अग्रवाल,जीतू महावर,अशोक अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.