*जिला बलौदाबाजार सिमगा के सुहेला में जनता को बढ़ती मंहगाई से राहत दे केंद्र व राज्य सरकार शिवसेना छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के बेतहाशा मुल्यवृद्धि दर कम कर सरकार जनता को राहत दे राजेश घृतलहरे*
शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष संतोष यदु के निर्देशन पर सुहेला ब्लाक ईकाई के शिव सैनिकों द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों व खाद्य सामग्रीयो के बेतहाशा मुल्य वृद्धि को देखते हुए बढ़ती मंहगाई से आमजनों को राहत पहुंचाने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से मांग करते प्रर्दशन किये। विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। प्रर्दशन के दौरान सुहेला पुलिस दलबल के साथ उपस्थित थे। पुलिस के साथ बहुत छिना झपटी के बाद भी शिव सैनिकों ने पुतला जलाने में कामयाब रहे चौक शिव सैनिकों के प्रर्दशन से थम सा गया था। सुहेला ब्लाक प्रभारी ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि हम केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हैं कि आमजनता को बढ़ती मंहगाई से जल्द राहत दिलाए अन्यथा शिवसेना का प्रर्दशन जारी रहेगा। प्रर्दशन के दौरान जिला सचिव ओमकार वर्मा, ईश्वर प्रसाद निषाद, उपाध्यक्ष राजेश घृतलहरे, शिवचंद्र निर्मलकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप निर्मलकर, मनोहर वर्मा, रामसिंह सोनवानी, सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल,सुहेला ब्लाक उपाध्यक्ष हितेश्वर निर्मलकर, शिवा निषाद, सकलोर ग्राम अध्यक्ष संतोष साहू, हथबंद योगेश समुंद्रे,गोपाल बघमार, आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.