Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 31, 2021

दुर्ग - राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज साढ़े चार बजे गंज मंडी में होगा ...

 स्थानीय छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग ,पंथी नृत्य ,फूड स्टाल  छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी शामिल एवं इन स्टालों में   विभागीय नवाचारों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का प्रदर्शन...




राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। 




इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि विधायक  कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल होंगे। 

 वे शाम 4ः30 बजे राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक  देवेन्द्र यादव करेंगे। 



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक  अरुण वोरा, विधायक  विद्यारतन भसीन, 

जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी रिवेन्द्र यादव, महापौर  धीरज बाकलीवाल एवं  चन्द्रकांता माण्डले होंगे। 



राज्योत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा ने बताया कि सभी विभागों के स्टाल लगाये जा चुके हैं। 


इन स्टालों में विभागीय नवाचारों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। 

सभी विभागों ने कोशिश की है कि उनका सबसे खास नवाचार दिखाया जाए। इसके साथ ही विभागीय प्रचार सामग्री भी रखी गई है

 जिनका लाभ आम जनता उठा सकती है।

 उन्होंने बताया कि सबसे खास सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग नजर आयेंगे। 



पंथी नृत्य से लेकर प्रदेश के तमाम सुंदर रंग इस कार्यक्रम में नजर आयेंगे। 

इन्हें चिन्हांकित कर लिया गया है।  वर्मा ने बताया कि फूड स्टाल भी रखे गये हैं। इनमें भी देश भर के और स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे 

एवं अपर कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने भी राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण किया और यहां की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये। 

स्थल पर पार्किंग की किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए थ्री लेयर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 इस संबंध में एसपी  बद्रीनारायण मीणा ने भी ट्रैफिक के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया है।




लुकेश साहू दुर्ग  ...                                  मो- 8103945853/07883561846   gmail.lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad