पूर्व माध्यामिक शाला शिलदहा के कार्यक्रम में शामिल हुए विकास खण्ड शिक्षाअधिकारी
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.... शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिलदहा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोटा|विजय तांडे द्वारा ट्री गार्ड के साथ पौधा रोपण किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने कर कमलों द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को पीने के पानी हेतु पानी बॉटल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अपनी उद्बोधन के दौरान विद्यालय में होने वाली गतिविधियों को काफी प्रशंसा की। शैक्षिक वातावरण के अलावा शाला की एवम् शाला परिवार की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाला परिवार की भूरि -भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने की बात कही। विद्यालय में शिक्षा कमी को दूर करने की आस्वासन दिया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी सर ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री रामरतन भारद्वाज शैक्षिक समनवयक बालक रतनपुर,श्री विजय सोनी शैक्षणिक समनवयक कलमीटार,ग्राम के सरपंच श्री पुरषोत्तम बिरको जी,संस्था के प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी, वरिष्ठ शिक्षक हरिश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार गंधर्व,प्रा. शाला छेरका बांधा के प्रधानपाठक श्री सुखदेव कश्यप एवं श्रीमती करुणा श्यामले उपस्थित रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.