महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
डोंगरगढ़ धर्मनगरी के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी गोपाल खेमुका को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्काउटस् एवं गाइडस् का राज्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। भारत स्काउटस् गाइडस् राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त व महासमुंद के विधायक संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर की अनुशंसा पर राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से यह नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल व संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इसके अध्यक्ष शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम है।
श्री खेमुका पूर्व में दो कार्यकाल तक राज्य के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके राज्य आयुक्त बनने की जानकारी देते हुए पूर्व राज्य सचिव व इंडियन स्काउट एवं गाइड फेलोशिप के रेलवे के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र साखरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि खेमुका जी के राज्य स्तरीय पद पर नियुक्ति से क्षेत्र के समस्त स्काउटिंग के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है उनकी नियुक्ति से इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में स्काउटिंग को बल मिलेगा उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री खेमुका को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही स्काउटिंग के लिए कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.