एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस सरकंडा पुलिस द्वारा जप्त
उड़ीसा से बुलाए गए थे हथियारबंद शूटर, दो आरोपी अभी है फरार सरकंडा पुलिस की ततपरता से क़ी गई कार्यवाही*
अपराध पतासाजी के दौरान निरीक्षक परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सरकंडा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि बंगाली पारा गली नंबर 3 में एक व्यक्ति देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस लेकर गंभीर अपराध घटित करने की तैयारी में है. सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू को सूचना से अवगत करा कर एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर बंगाली पारा जाकर मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर *सुमेश कश्यप* को पकड़ा गया उसके बदन की तलाशी लेने पर कमर में छुपा कर *एक नग देसी कट्टा* एवं *कारतूस* रखना पाया गया जिसे जप्त कर बारीकी से पूछताछ किया गया तथा आरोपी के मोबाइल का बारीकी से अवलोकन किया गया. जिसमें जानकारी हुई
नाम गिरफ्तार आरोपी 1.सुमेश कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी नेवसा थाना रतनपुर
2. किशन कश्यप पिता भोले शंकर उम्र 24 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर
फरार आरोपी राकी कश्यप उर्फ करण कश्यप पिता श्रीध्वज कश्यप निवासी गिधौरी
कुंदन सागर निवासी उड़ीसा
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना सरकंडा ,सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया, आरक्षक विवेक राय बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, लगन खांडेकर एवं थाना सिविल लाइन के आरक्षक सरफराज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.