भाजपा महिला मोर्चा दल्ली राजहरा के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में जागरूकता अभियान चलाया।
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मरकाम के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे 5 किलो चावल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए घोटाले के विरोध में वार्डो में भ्रमण करके लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल की जानकारी देकर अवगत कराया। मोदी ने मार्च 2020 से नवंबर 2021 तक मुफ्त देने का काम किया है प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल जो की राशन दुकानों में नहीं दिया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा सीधा सीधा इस राशन को जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा दल्ली राजहरा की नगर अध्यक्ष गीता मरकाम ने इस घोटाले का विरोध प्रदर्शन कर नगर की आम जनता को बताया गया कि किस प्रकार छत्तीसगढ कांग्रेस की सरकार के द्वारा चावल घोटाला किया जा रहा है। और केंद्र की इस योजना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री किरण सिन्हा, पूर्व पार्षद सुखवंतीन ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री उषा अष्टीकर, उपाध्यक्ष सुचित्रा दास, मीडिया प्रभारी सारिका साहू, कोषाध्यक्ष मेघा साहू, कीर्ति यादव, धर्मीन बाई, रानू सिन्हा, सीमा रामटेके, सावित्री बाई, बुधन बाई, किरण बंजारे आदि भाजपा महिला मोर्चा की जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुवे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.