स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन कर दिया राष्ट्र सेवा का संदेश, लगाये देशभक्ति के नारे गीत
पिथौरा ःविजयदशमी पर्व पर पिथौरा के स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन कर देश-भक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन कर बौद्धिक में शक्ति उपासना पर बल दिया। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा के लिए थानों की पुलिस मौजूद रहीं दिनांक 17 अक्टूबर को स्थानी हाई स्कूल मैदान से काफी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए और नगर के मुख्य मार्गों से होते पथ संचलन किया संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारे गीत लगाते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए महासमुंद जिला संचलन महेश चंद्राकर ने कहा कि विजयदशमी पर्व पर बौद्धिक में शक्ति उपासना पर बल दिया भारतीय संस्कृत की सहिष्णुता का फायदा उठाकर विधर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया लेकिन यह राष्ट्र उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक है और इसमें रहने वाले लोग और समाज अपने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं संघ कोई भी कार्यक्रम प्रतीक के लिए नहीं मनाता प्रत्येक कार्यक्रम राष्ट्र की उन्नति के लिए करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राष्ट्रीय समाज के निर्माण के लिए दिन-रात सदा प्रयास करते रहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डा. हेडगेवार जी ने सन 1925 में शायद इसी परिकल्पना के साथ की थी। अतिथि के रूप में बोधी राम चौधरी खंड संचलन पिथौरा विराजमान थे पथ संचलन नगर में विभिन्न मार्गो से होते हुए हाईस्कूल मैदान में समापन किया गया। संचलन में स्वयं सेवक अनुशासित होकर पूर्ण गणवेश दंड के साथ में भाग लिया।सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथोरा
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.