Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 18, 2021

कुर्मी समाज ने किया संसदीय सचिव का सम्मान, रायपुर में आयोजित हुई समाज की सामान्य सभा की बैठक

महासमुन्द 18 अक्टूबर 2021/ रायपुर में आयोजित को प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक में समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। 
रविवार को रायपुर में प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज की सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सामाजिक गतिविधियों पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। इस दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को समाज द्वारा सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कुर्मी समाज एकजुटता व अखंडता के आधार पर चलकर समाज को एक धागे में पिरो कर रखेंं, जिससे कुर्मी समाज की पहचान देश व समाज में एक अलग से पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि कहा कि समाज के उत्थान में जुटे लोगों का सदैव सम्मान होना चाहिए। उन्हीं की प्रेरणा से नित नए मुकाम मिल रहे हैं। उन्होंने समाज के संगठित रहने पर जोर दिया।

 इस अवसर में कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल, कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, संरक्षक मन्नूलाल परधनिया, संरक्षक लालजी चंद्रवंशी, अश्वनी चंद्राकर, तारा चंद्राकर एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad