महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
डोंगरगढ़- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एवं जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज अधिवक्ता स्वर्गीय मेवा लाल साहू के सुपुत्र मयूरेश साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन थामा। जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने दिलाई मयूरेश साहू को पार्टी की विधिवत प्राथमिक सदस्यता। मयूरेश साहू का स्वागत करते हुए विष्णु लोधी ने आशा जताई कि आने वाले समय में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की बड़ी ताकत बनेंगे और भाजपा कांग्रेस को हराने में सहयोगी की भूमिका में होंगे। वही कल डोगरगढ़ में दिनांक 14/10/21 को प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की उपस्थिति में मयूरेश साहू का स्वागत होगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.