छठ महापर्व शहर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े,तालाब के चारो ओर सफाई करवाएं...
दुर्गं/ 23 अक्टूबर,नगर पालिक निगम, महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर की मौजूदगी में शहर की सफाई एवं तालाबो में सफाई व्यवस्था को लेकर
शहर को साफ सफाई में सुधार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,स्वच्छता निरीक्षण,सफाई दरोगा और सुपरवाइजरों की आवश्यक बैठक ली.
इस बैठक में शहर के सफाई के साथ साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. छठ पूजा को देखते हुए शितला तालाब,बोरसी तालाब,
माता तालाब , रेवा तालाब,राजीव नगर तालाब शक्ति नगर तालाब पुजारी तालाब,कैलाश नगर तालाब के अलावा बॉस पारा तालाब एवं अन्य तालाबो के
चारो गैंग लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई करवाए, इसके साथ ही अधिकारियों को भी कई अहम सुझाव दिए गए.
बैठक में एमआईसी सदस्य दीपक साहू,संजय कोहले,अनूप चंदनिया,सहायक अभियंता आर.के. पालिया,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,एल्डरमेन कृष्ण देवांगन,
पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू,पीएचयू शेखर वर्मा,स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल,मेनसिंह मंडावी,राजेन्द्र सर्राते,राजू सिंह,रामलाल भट्ट,गुड्डू यादव समेत अन्य शामिल हुए.
बैठक में सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह प्रत्येक वार्डो के स्तर पर एक एक वार्ड चिन्हित करके खाली खुले स्थानों पर पड़े हुए कचरे की विशेष अभियान चलाकर सफाई करवाई जाये
एवं वहाँ लोक स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता कायम की जाये.
महापौर ने सफाई व्यवस्था को सुधारने के सम्बन्ध में सभी वार्डों में सफाई कार्य स्वास्थ्य विभाग अमला दायित्व का निर्वहन करें समस्त सफाई कर्मचारियों की शीघ्र निर्देश दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुधारने के सम्बन्ध में शहर को श्रेष्ठ सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाकर दुर्ग को सफाई के क्षेत्र में नम्बर एक का शहर बनाने निरंतर प्रयास
सकारात्मकता के साथ जारी रहेगा. सफाई के क्षेत्र में सुधार के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी
एवं सफाई व्यवस्थाओं पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
लुकेश साहू दुर्ग ... मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.