Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 13, 2021

डीएमएफ मद से हुआ दवा वितरण

 



मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट 


चाम्पा -- बम्हनीडीह  विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंसुला में 80 कृषकों को डीएमएफ मद से पौध संरक्षण दवा सूक्ष्म पोषक तत्व , जैविक खाद आदि का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा डीएम एफ मद से विधायक जैजैपुर केशव प्रसाद चंद्रा के द्वारा पौध संरक्षण दवा, सूक्ष्म पोषक तत्व  आदि का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू ,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बावाराम जायसवाल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक महोदय ने उन्नत एवं आधुनिक करने पर बल देते हुये कहा कि धान की फसल के अलावा दलहन , तिलहन , सब्जियां एवं फलदार वृक्ष उगायें।  जिससे कृषकों के आर्थिक उन्नति की तरफ एक सार्थक प्रयास होगा और वे आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। इसके अलावा  उपस्थिति जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी उन्नत कृषि एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने की सलाह  दिया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के०  पी० कश्यप ने  किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीक खेती करने की सलाह दिया। खरीफ सीजन के बाद रबी सीजन मे उपलब्ध संसाधनों पर खेती करने की सलाह दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad