गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय स्वर्ण जयंती नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का समापन हुआ।
दल्लीराजहरा :-अखिल विश्व गायत्री परिवार, दल्ली राजहरा द्वारा नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय स्वर्ण जयंती नारी सशक्तिकरण कार्यशाला के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी शामिल हुए और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का उद्देश्य नारियों में शक्तियों को जागृत करना है तथा उनको उनकी शक्तियों को पहचान कराना और गुरुदेव के आंदोलन को सफल बनाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने में नारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं।
गायत्री परिवार द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी का श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।।
इस अवसर पर शिरोमणि माथुर जी,राधेश्याम साहू जी,पीताम्बर साहू जी,वीणा साहू जी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.