नाबालिग हीरा सिंह नक्सलवाद की राह पर या कहीं और?संशय बरकरार
(जीरो ग्राउंड से एस एस पाण्डेय की रिपोर्ट)
बालाघाट।बालाघाट जिले में कई वर्षों से नक्सलवाद ने अपना पांव जमा रखा है जिसको समय समय पर पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर नक्सलियों की कमर तोड़ने की भरपूर कोशिश किया है इसके बाद भी नक्सलियों की गतिविधियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है।नक्सली ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक लेकर युवाओं को गुमराह कर दलम में जोड़ने का कार्य बखूबी कर रहे हैं जिसकी भनक पुलिस तक नही पहुंच पाती।जिसका ताजा मामला है लांजी तहसील क्षेत्र के देवरवेली पुलिस चौकी के अतिनक्सल प्रभावित ग्राम चिलकोना का,इस ग्राम का सुर्खियों में बने रहना शायद इस गांव वालों की किस्मत में है।अभी कुछ दिन पहले इसी ग्राम का एक युवक हत्या के आरोप में सजा काट रहा है और अब इसी ग्राम का एक 17 वर्षीय नाबालिग हीरा सिंह के नक्सली दलम में शामिल होने की खबर से पूरा क्षेत्र दंग है।प्राप्त जानकारी अनुसार 20 से 25 घरों की बसाहट का गांव है चिलकोना जो किसी न किसी कारण कानूनी पचड़ों में फंसकर सुर्खियां बटोरने का कार्य करता है।हीरा सिंह का पिछले तीन महीनों से कुछ अता पता नहीं है।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार हीरा सिंह का परिवार खेती बाड़ी का कार्य न कर बाहर कमाने हेतु जाता है।अब ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि शायद हीरा सिंह कमाने गया हो।लेकिन कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान यह भी बताया कि हीरा सिंह का चाचा भी कुछ वर्ष पूर्व नक्सली दलम में शामिल हुआ था।शायद अपने चाचा के नक्से कदम पर चलकर हीरा सिंह ने भी यह राह चुनी हो।बहरहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।लेकिन क्षेत्र में इस घटना से लोगो मे दहशत का माहौल जरूर निर्मित हुआ है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.