Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 10, 2021

सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहा संजीवनी ब्लड बैंक और रक्तमित्र चंद्रपू


सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहा संजीवनी ब्लड बैंक और रक्तमित्र चंद्रपूर

अमित अग्रवाल चंद्रपुर :आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई अपनी समस्या में लगा हुआ है,वही चंद्रपूर के युवा पूरे तन्मयता और समर्पण से लगे हुए हैं मानव सेवा में,चंद्रपूर के युवाओं ने रक्तदान के जागरूकता और रक्त की समस्या से जूझ रहे लोंगो के लिए रक्तमित्र   के रूप में एक बहुत ही सराहनीय पहल किया है,लोंगो को जहाँ भी रक्त की आवश्यकता होती है,युवा चंद्रपूर से जाकर रक्तदान करते हैं या अपने टीम की मदद से उसे रक्त उपलब्ध करवाते हैं।

      पर इस बार रक्तमित्र की पहल से संजीवनी ब्लड बैंक ने बिना रक्तदान और बगैर किसी शुल्क के पीड़ित को रक्त उपलब्ध करवाया जो बहुत ही सराहनीय है।चंदली बिलाईगढ़ निवासी अब्दुल गफ्फार खान के पिता जोकि रूपेंद्र पटेल अस्पताल में भर्ती हैं, के लिये A+ रक्त के दो यूनिट की आवश्यकता थी जिसके लिए उन्होंने चंद्रशेखर मालवीय और मोंटू माली से संपर्क किया,उन्हें एक यूनिट तत्काल मिल गया और चंद्रपूर के इन युवाओं के अनुरोध पर दूसरा निशुल्क दे दिया गया,संजीवनी के संचालक प्रदीप पांडेय ने कहा कि ब्लड बैंक रक्तविरों की सहायता से ही चलता है और सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता है,वहीं चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाये इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए, हमारा ये पूरा प्रयास रहेगा कि इस पथ को मजबूत और मजबूत एकदम मजबूत बनाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad