दल्ली राजहरा मे प्रतिभावान बच्चों को एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हल्बा समाज द्वारा सम्मान समारोह रखा गया।
दल्लीराजहरा :- दिनांक 10/10/2021 सांस्कृतिक भवन हल्बा समाज दल्ली राजहरा मे प्रतिभावान बच्चों को एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें 10वी 12 वी. एवं जो बच्चे छग लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे सफल प्रतिभागियों रविकुमार भुआर्य सहायक जेल.अधिक्षक एवं सिविल जज मे चयनित मनीष ठाकुर एवं मनीषा ठाकुर समाज की गौरव को आज सम्मानित कर हल्बा समाज भी अपने आप मे गौरवान्वित हुये साथ मे वित्त विभाग मे कार्यरत श्री गोविंद सिंह. ढाले.को सेवा निवृत होने पर शाल और श्री फल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर विशेष अतिथि वार्ड पार्षद श्री ताम्र ध्वज सुधाकर श्री एम आर ठाकुर महाप्रबंधक कांट्रेक्ट सेल ,श्री पी एस चुरेंद्र प्राचार्य मंगचुवा महाविद्यालय ,श्री टी आर रानाडे प्राचार्य नेहरु विद्यालय दल्ली राजहरा डां मंजीता ठाकुर रहे।अध्यक्षता कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर ने की एवं सभी सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.