🙏 आमंत्रण 🙏
दिनाँक :- 31/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती व इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम तत्पशात् कांग्रेसजनों के द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान किया जावेगा।
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में दिनांक 31/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष भारतरत्न स्व वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी आयरन लेडी भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाई जावेगी।
इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण,युवक कांग्रेस, एन एस यू आई व कांग्रेसजनों के द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान किया जावेगा।
अतः इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय के कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधिगण अध्यक्ष, पार्षद,एल्डरमैन, कांग्रेस के समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ/विंग के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेसजन व समस्त कांग्रेसजनों से निवेदन हैं कि इस कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय हैं।
दिनांक - 31-10-2021
स्थान - ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय
समय- प्रातः 11 बजे
धन्यवाद

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.