भीमपुरी शिक्षको की कमी को पूर्ण करने आप की मेहनत रंग लाई जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया आश्वासन कार्य होगा जल्दी पूर्ण।
जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद,जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था सुधारने में की मदद - आप नेता
बालोद :- आम आदमी पार्टी ने ग्राम भीमपुरी के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया जहा उन्होंने पाया की माध्यमिक में एक शिक्षक की आवश्यकता है,वही नवमी एवम दसवीं की कक्षा में संस्कृति,विज्ञान और गणित के शिक्षको की आवश्यकता है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ में जमीन तलाश रहे आम आदमी पार्टी के दो उभरते हुए नेता जिन्होंने बालोद जिले में शिक्षा व्यवस्था का पोल खोल अभियान चला कर शासन प्रशासन को जगाने वाले और शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाने वाले नेता पंकज जैन और कामता प्रसाद की जोड़ी ने बालोद जिले में कमाल किया है।
इन दोनो नेताओ ने इस समस्या के संधान हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से बात की और समाधान हेतु जानकारी मिली की संस्कृत के शिक्षक को तत्काल प्रभाव में भेजा जाएगा एवम गणित और विज्ञान हेतु शिक्षको की व्यवस्था 1 महीने के अंतर्गत हो जायेगी,इस आश्वासन को सुनने के बाद आम आदमी पार्टी के दोनो नेताओ ने जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद किया और कहा की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में आपका सहयोग ऐसा ही बना रहे एवं विधार्थियों का भविष्य उज्जवल हो।
आप जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा की समस्या कही की भी हो सूचना मिलने पर वहा की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में हम अथक प्रयास करेंगे एवम आज जिस समस्या में सुधार हेतु हम जिला शिक्षा अधिकारी से बात किए उसका समाधान उन्होंने तुरंत किया,इस हेतु मैं उनका कोटि कोटि धन्यवाद करता हु।
शासन प्रशासन ऐसे ही शिक्षा व्यवस्था में अपना ध्यान दे ऐसी मैं आशा करता हु।
आम आदमी पार्टी जिला सचिव कामता प्रसाद भंडारी ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्या का समाधान तो होगया लेकिन माध्यमिक विद्यालय हेतु अवि कोई जवाब नही मिला है, हम चाहते है की माध्यमिक विद्यालय के समस्या का भी समाधान जल्द से जल्द हो।
सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.