गुण्डरदेही के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे भाजपाईयो ने दिया धरना
गुण्डरदेही । गुण्डरदेही के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे भाजपाईयो ने शुक्रवार को भूपेश सरकार के खिलाफ धरना देकर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से हितग्राहियों को मिलने वाले चावल के अतिरिक्त प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन न देकर राशन में कटौती कर लगभग 15 सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया है
प्रदेश की भूपेश सरकार केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही गुण्डरदेही के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे धरना प्रदर्शन में शामिल गुण्डरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने भूपेश सरकार पर चावल घोटाला का आरोप लगाया साथ उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश सरकार न तो प्रधानमंत्री आवास बनने दे रही ना ही चावल सही ढंग से वितरण कर रही यह सरकार प्रदेश की जनता से केवल छलावा कर रही है किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने राशन कार्डधारियों को जागरूक करते हुए बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार कैसे जनता को छल रही है मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हर गरीब को 5 किलो चावल निशुल्क देने का फैसला लिया है उस चावल की कालाबाजारी राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है । धरना मे मंडल महामंत्री सेवक महिपाल पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर सौरभ जैन धर्मेन्द्र साहू मोहित सिन्हा देवा सोनकर व नगर के बड़ी संख्या मे हितग्राही उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.