अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - अपने घर के बाड़ी में चोरी का बोर छिपाकर ग्राहक की तलाश में लगे आरोपी को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया आठ अक्टूबर को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम सेमरा में राजकुमार कश्यप चोरी का बोर रखा हैं और उसकी ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश रहा है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर नवागढ पुलिस ने टीम बनाकर ग्राम सेमरा में रेड कार्यवाही किया। कार्यवाही के दौरान आरोपी राजकुमार कश्यप घर में उपस्थित मिला जिसने गवाहों के समक्ष पुछताछ में अपने घर के बाड़ी के पीछे में चोरी का बोर छिपाकर रखना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी के घर पीछे से एक स्टील का इकोजन साल्युसन प्राइवेट कम्पनी का सबमर्सिबल पम्प जिसमे माडल नम्बर ईजेडएसपीएफडीएस सिरियल नम्बर एजेडबीएए 18110327 लिखा है , कीमती 25000 रूपये को जब्त किया गया। उक्त बोर चोरी का होने व कब्जे में रखने से आरोपी राजकुमार कश्यप (31 वर्षीय) पिता रामनिवास साकिन कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर हाल मुकाम सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर के विरुद्ध धारा41 (1-4) जाफ़ौ /379 भादवि कायम कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक योगेश पटेल , आरक्षक अर्जुन यादव , शिवभोला कश्यप , भुनेश्वर साहू का योगदान सराहनीय रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.