Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 17, 2021

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समूह के महिलाओं ने की मुलाकात..

 



राज्यपाल ने मांगों एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का दिलाया भरोसा


जगदलपुर : बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज चित्रकोट विश्राम भवन में लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समूह की महिलाओं से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को आवेदन भी प्रस्तुत किया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बस्तर के अध्यक्ष एवं उनके साथियों द्वारा बस्तर जिले में बेरोजगार आदिवासी युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु बैंक से ऋण स्वीकृत कराए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति और एकल विद्यालय की महिला समिति ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को उनकी मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याएं रखी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 



उन्होंने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को देवगुड़ी बनाने तथा देव स्थलों में मूर्तियों को संरक्षित करने कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पुजारियों को मानदेय दिया जा रहा है, उन्होंने इसका बेहतर उपयोग करने की समझाईश भी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों से आदिवासी संस्कृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की अपील भी की। नगर पंचायत बस्तर के बुधराम बघेल, रामचन्द्र बघेल, रिकेश कश्यप और रामप्रसाद मौर्य ने भी भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल सुश्री उइके ने आदिवासी समाज को संगठित बनाए रखने के लिए आव्हान किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए मिसल रिकार्ड का मिलान कर इसका शीघ्र निराकरण कर निर्देशित किया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad