Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 9, 2021

दुर्ग - स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र, छात्रावासों में सप्लाई करेंगी...

 स्कूलों में ही बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश 

    

दुर्ग 09 नवंबर 2021/स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए छात्रावासों में इनके माध्यम से सप्लाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही स्कूलों में ही बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिये गये हैं 



ताकि उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इस संबंध में निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये। 

बैठक में उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि उनके लिए मार्केट लिंकेज किया जाए

 और शासकीय रूप से उपयोग होने वाली अधिकाधिक सामग्री का क्रय उनके माध्यम से किया जाए। साथ ही उन्होंने समूहों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा

 एवं बाजार के ट्रेंड के मुताबिक  वस्तुओं के निर्माण के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिये।

 आज बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एडीशनल कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छठ पूजा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की- छठ पूजा के अवसर पर होने वाली तैयारियों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। उन्होंने आज शाम तक ही लाइटिंग वगैरह सारे इंतजाम छठ घाटों में करा लेने के निर्देश दिये।

 उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर तालाब तो साफ कर ही रहे हैं। पर्व के पश्चात भी किसी तरह की गंदगी घाटों में नहीं छूटनी चाहिए।

भिलाई चरौदा में कार्य कर रहीं एएनएम नर्सों को दीवाली पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर दिखाई सख्त नाराजगी- कलेक्टर ने बैठक में भिलाई चरौदा में कार्य कर रहीं एएनएम नर्सों को दीवाली पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। 

सीएमएचओ ने बताया कि दीवाली के पश्चात इनके वेतन का भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर ने वेतन में होने वाले विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश सीएमएचओ को दिये।

स्टेशन मरौदा में लोप्रेशर की समस्या शीघ्र ठीक करने दिये निर्देश- बैठक में कलेक्टर ने 

स्टेशन मरौदा में लो प्रेशर आने की समस्या के बारे में भी जानकारी ली।

 अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृत मिशन के अभियंताओं ने जांच की थी। समस्या शीघ्र हल हो इस पर कार्रवाई की जा रही है। 

कलेक्टर ने निगम टीम को कल क्षेत्र का दौरा करने और समस्या के फौरी समाधान के लिए कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने तालपुरी बी ब्लाक में नियमित रूप से साफसफाई कराने के निर्देश भी दिये। 

कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में भी शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सभी गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये। 

लोक सेवा केंद्रों की भी मानिटरिंग करते रहने के निर्देश उन्होंने दिये ताकि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।
क्रमांक 1090








लुकेश साहू सी.एन.आई.दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग .             मो- 8103945853/07883561846   gmail.lukeshsahu853@gmail.com                     खबरे एवं विज्ञापन हेतू सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad