*सिमगा ब्लॉक के हथबन्द निवाशी सामाजिक कर्यक्रम में आगे रहने वाले हेमकुमार गायकवाड पंथी नर्तक डाॅ. राधेश्याम बारले जी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर हेमकुमार ने दी बधाई*
परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश, उपदेश को पंथी नृत्य के माध्यम से देश विदेश में पहुंचाने वाले, छत्तीसगढ़ का मान, सम्मान बढ़ाने वाले, पंथी नृत्य ख्यातनाम डाॅ. राधेश्याम बारले जी को इस वर्ष पद्मश्री अलंकरण प्रदान किया गया, डाॅ. बारले 40 वर्षों से पंथी नृत्य साधना में लगे हुए हैं, 1200 मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से बाबा के उपदेशों को लोगों तक पहुंचाने में सफल रहे. ग्राम - खोला, तह. पाटन, जिला दुर्ग में 09 अक्टूबर 1966 को जन्मे बारले जी को पूर्व में राज्य अलंकरण, गुरू घासीदास सामाजिक चेतना, दलित उत्थान सम्मान, राज्य अलंकरण देवदास से सम्मानित किया जा चुका है,
इस वर्ष पद्मश्री अलंकरण 2021 से सम्मानित होने पर डाॅ राधेश्याम बारले जी ने सतनामी समाज के साथ साथ पुरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, पद्म श्री अलंकरण सम्मान मिलने पर सतनामी समाज हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमकुमार गायकवाड़ ने डाॅ. बारले जी को बधाई दिया और कहा पद्मश्री सम्मान मिलने पर पंथी नृत्य को प्रोत्साहन मिलेगा ।।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.