मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली 19 नवम्बर 2021// कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में संचालित टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले के विकास खण्ड मुंगेली के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार के द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान से प्रेरित होकर ग्राम देवरी के 108 वर्षीय बुजुर्ग श्री भगऊ सेंद्रे ने भी अपने रिश्तेदारों के साथ टीकाकरण केंद्र पहुॅचकर कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाकर समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा है कि जिले में टीकाकरण के लिए लोगों ने जो हौसला दिखाया है वह मिशाल है। उन्होने कहा कि ग्राम देवरी की 108 वर्षीय श्री सेंद्रे द्वारा लगवाया गया कोेविड-19 टीका का संदेश घर-घर तक पहुॅचेगा। उन्होने 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष अन्य लोगों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.