डां नरेन्द्र भैरम को पीएचडी अवार्ड
'मप्र के बालाघाट जिले की बैगा जनजाति में शिक्षा विकास का भौगोलिक अध्ययन' पर शोध।
बालाघाट। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के नोटिफिकेशन दिनांक 29 अक्टूबर 2021, क्रमांक 2195 के द्वारा सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विषय में डां नरेन्द्र भैरम पिता माधवराव भैरम को उनके शोध कार्य 'मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की बैगा जनजाति में शिक्षा विकास का भौगोलिक अध्ययन' शीर्षक पर पीएचडी अवार्ड उपाधि प्रदान की गई। डां नरेन्द्र भैरम ने अपना शोध कार्य प्रसिद्ध भूगोल विद डॉ सी पी तिवारी, रीवा सेवानिवृत्त प्राचार्य के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। डां नरेन्द्र भैरम की इस महत्वपूर्ण अकादमिक उपलब्धि पर उनके माता-पिता का स्नेहिल आशीर्वाद रहा। उनके इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जनजातीय मंत्रालय, भोपाल की डायरेक्टर डॉ माधुरी यादव, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री डां आनंद राव पारधी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान, संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री डां जागेश्वर पटले संघ के विभाग प्रचारक राघवेंद्र जी ,डां कीर्ति कुमार त्रिपाठी, डॉ त्रिलोचन ठाकरे, सहायक प्राध्यापक, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन जी ,मध्य प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे, जी,जिला महामंत्री मौसम हरिंखेडे, गुड्डा मरकाम, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह पारधी, युवा उधमी विशाल कोठारी, ,जटाशंकर महाविद्यालय की भूगोल विभागाध्यक्ष डॉक्टर तारा सिंगाराम, राजा भोज महाविद्यालय कटंगी के प्राचार्य अनिल शेंदे, कुलदीप देशमुख सहायक प्राध्यापक, कटंगी महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, भरत विकास परिषद के भूपेन्द्र ठाकुर, अनुसूचित जाति, मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय मेश्राम, संस्कृत भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख लाल बहादुर रहंगडाले, डॉ प्रतिमा बिसेन सहायक प्राध्यापक जटाशंकर कॉलेज, मुकेश बिसेन सहायक प्राध्यापक लामता, गीतेश पटले सहायक, प्राध्यापक, संजय पटले और हेमेन्द्र क्षीरसागर स्तंभकार समेत सभी स्नेहीजनों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। वाकई में इनका शोध कार्य आने वाले समय में जनजाति क्षेत्र के अध्ययन के लिए कारगर और असरकारक साबित होगा,, भविष्य में जनजातीय क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए डॉक्टर नरेंद्र भैरम के सुझाव महत्वपूर्ण साबित होंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.