Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 19, 2021

गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 323वें दिन निर्धन जरूरतमंद एवं मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान वितरण


रायपुर ,  19 नवम्बर, 2021

गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 323वें दिन निर्धन जरूरतमंद एवं मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान वितरण



राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज 19 नवम्बर 2021 को गुरु पर्व नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 323वे दिन, राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन, फुटपाथ व विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद तथा डीकेएस शासकीय अस्पतालों में विभिन्न जिले, वनांचल से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को स्वादिष्ट गर्म भोजन के साथ मिष्ठान का वितरण किया।




संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में संस्था बीते कई वर्षों से निरतंर जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित एवं वंचित लोगों को उनकी मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्य कर रही है, जिसमे सैकड़ों असहाय, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को रोजाना दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का गर्म भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।



इस अवसर पर संस्थापक मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान, राजकुमार साहू एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


प्रेषक :-

ज़ुबैर खान

मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad