ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व 14 नवम्बर दिन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री,राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी।
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 14 नवम्बर दिन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री,राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी।
हर रविवार की भांति इस रविवार को भी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान किया जावेगा।
कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
ततपश्चात बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा वार्ड नं 1 व 2 में निकाला जायेगा !
कार्यक्रम में राजहरा ब्लॉक के जन जागरण अभियान के प्रभारी श्री कृष्णा दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अतः स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें!
स्थान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय
समय प्रातः 10:30 बजे
दिनांक 14/11/2021
धन्यवाद
🙏🏻 विनीत🙏🏻
विवेक मसीह
प्रभारी महामंत्री
( संगठन एवं प्रशासन)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
दल्ली राजहरा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.