Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 24, 2021

17 हज़ार मतदाता चुनेंगे नया अध्यक्ष,20 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

 17 हज़ार मतदाता चुनेंगे नया अध्यक्ष,20 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

 


 

खैरागढ़. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ठाकुर राम सिंह ने नगरपालिका चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। 

इसी के साथ नगरीय निकाय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। 20 दिसंबर को होने वाले मतदान में 17094 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें। जिसमें 8786 महिला मतदाता और 8308 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नगर पालिका के नए अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव करेंगें।

 

इस बार पार्षद चुनेगें अध्यक्ष 

 

लंबे अरसे बाद ऐसा होगा जब पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगें। इससे पहले अध्यक्ष का चुनाव सीधे होता रहा है। पर अब पार्षद दल मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगें। इसलिए पार्षदों के बहुमत पर अध्यक्ष चुनाव का दारोमदार होगा।


 

27 को नामांकन,6 को नाम वापसी

 

चुनाव के लिए 27 नवंबर से नामांकन शुरू होगा,जो 3 दिसंबर तक चलेगा। 4 दिसंबर को स्कूटनी के लिए निर्धारित किया गया है। 6 दिसंबर तक नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह 8 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 23 दिसंबर को मतगणना बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

 


 

दाऊचौरा और राजफैमिली संवेदनशील वार्ड 

 

निर्वाचन शाखा ने राजफैमिली वार्ड क्रमांक 04,तुरकारी पारा वार्ड क्रमांक 08,इतवारी बाज़ार वार्ड क्रमांक 09,शहीद निकेश यादव वार्ड क्रमांक 16 और दाउ चौरा वार्ड क्रमांक 17 को संवेदन शील वार्डों में शामिल किया गया है।

 


 

इन वार्डों से आ सकते हैं अध्यक्ष

 

पालिका अध्यक्ष का पद पिछड़ा मुक्त है,इसलिए अध्यक्ष भी पिछड़ा बाहुल्य वार्डों से चुने जाएंगे। जातिगत समीकरणों को देखें तो अध्यक्ष टिकरापारा,अमलीपारा,पिपरिया,इतवारी बाज़ार जैसे वार्डों से सामने आ सकता है। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर काफी जद्दोजहद होने की संभावना है।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad