जौरा तहसील के अन्तर्गत बाजरा वेरिफिकेशन से 200 किसान शेष - कलेक्टर
मुरैना 08 नवम्बर 2021/ प्रदेश सरकार द्वारा बाजरा खरीदी के लिये युद्ध स्तर से जिले में तैयारियां की जा रही है। जिसमें बाजरा वेरिफिकेशन का कार्य 97 प्रतिशत किया गया है। इसमें अभी भी जौरा तहसील के अन्तर्गत 200 किसान पोर्टल पर ऐसे पाये गये है, जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि 8 नवम्बर को वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि है। जबकि नायब तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा ने इस कार्य को प्राथमिकता से करना उचित नहीं समझा। कलेक्टर ने सुश्री कल्पना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.