Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 8, 2021

*बिजली कर्मचारियों ने बोनस भुगतान न किये जाने पर जताया तीव्र आक्रोश* *पाॅवर कंपनी मुख्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन* *वक्ताओं ने प्रबंधन को दी चेतावनी* पूर्ववर्ती विद्युत मंडल एवं वर्तमान पाॅवर कंपनी के इतिहास में वर्ष 2021 की दीपावली विद्यंुत कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए काली सिद्ध हुई । पाॅवर कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को बोनस/अनुग्रह राशि से वंचित रखे जाने से आक्रोशित ंबिजली कर्मचारियों द्वारा छ.ग.बिजली कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में आज 08 नवम्बर को डंगनिया मुख्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आम सभा आयोजित किया । आमसभा को महामंत्री श्री हरीश कुमार चैहान, डी. के. यदु सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि छोटी दीपावली तुलसी पूजा 15 नवम्बर ंके पूर्व बोनस भुगतान आदेश ंजारी नही किये गये तो आंदोलन का प्रदेश स्तर पर ंविस्तार किया जायेगा । बोनस के साथ ंही महासंघ ने जुलाई 2021 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता नवम्बर 2021 के वेतन के साथ एरियर्स सहित भुंगतान की मांग भी प्रबंधन से की । वक्ताओं ने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के प्रावधानों के तहत् विद्युत उद्योग ंमें कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बोनस/अनुग्रह राशि की पात्रता है, जिसका परिपालन विद्युत मंडल/पाॅवर कंपनी द्वारा किया जाता रहा ंहै लेकिन इस वर्ष ऐसा न किया जाना अनेक संदेहों को जन्म देता है । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पाॅवर कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत टेरिफ याचिका ंमें कर्मचारियों के बोनस/अनुग्रह राशि व मंहगाई भत्ता हेतु पर्याप्त प्रावधान किये जाते हैं तथा यदि ऐसा नही कया गया हो ंतो आगामी वर्ष में प्रस्तुत ट््रू-अप में इस व्यय को शामिल किया जाता ंहै जिसे कि नियामक आयोग द्वारा स्वीकार ंकिया जाता है जिससे पाॅवर कंपनी को स्वयं कोई वित्तीय भार वहन नहीं करना होता है । कोरोना काल में प्रदेश में निर्विध्न विद्युत प्रदाय करने में कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने जान की परवाह न करते हुए अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया है जिससे पूरे प्रदेश ंमें कहीं भी विद्युत की कमी से ंकिसी की जान नहीं गई । महासंघ ने आमसभा के बाद पाॅवर कंपनी अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित करते हुए अपनी मांगों को पूर्ण करने का निवेदन किया । आमसभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री अरूण देवांगन, बी.एस.राजपूत, राधेश्याम जायसवाल, संतोष शर्मा, मोरध्वज जायसवाल ने संबोधित किया । संचालन शिवेंद्र दुबे द्वारा किया गया । भवदीय (हरीश कुमार चैहान ) महामंत्री

 


*बिजली कर्मचारियों ने बोनस भुगतान न किये जाने पर जताया तीव्र आक्रोश*

*पाॅवर कंपनी मुख्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन*

*वक्ताओं ने प्रबंधन को दी चेतावनी*



रायपुर ।  पूर्ववर्ती विद्युत मंडल एवं वर्तमान पाॅवर कंपनी के इतिहास में वर्ष 2021 की दीपावली विद्यंुत कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए काली सिद्ध हुई । पाॅवर कंपनी द्वारा अपने  कर्मचारियों व अधिकारियों को बोनस/अनुग्रह राशि से वंचित रखे जाने से आक्रोशित ंबिजली कर्मचारियों द्वारा छ.ग.बिजली कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में आज 08 नवम्बर को डंगनिया मुख्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आम सभा आयोजित किया । आमसभा को महामंत्री श्री हरीश कुमार चैहान, डी. के. यदु सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि छोटी दीपावली तुलसी पूजा 15 नवम्बर ंके पूर्व बोनस भुगतान आदेश ंजारी नही किये गये तो आंदोलन का प्रदेश स्तर पर ंविस्तार किया जायेगा । बोनस के साथ ंही महासंघ ने जुलाई 2021 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता नवम्बर 2021 के वेतन के साथ एरियर्स सहित भुंगतान की मांग भी प्रबंधन से की । 

वक्ताओं ने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के प्रावधानों के तहत् विद्युत उद्योग ंमें कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बोनस/अनुग्रह राशि की पात्रता है, जिसका परिपालन विद्युत मंडल/पाॅवर कंपनी द्वारा किया जाता रहा ंहै लेकिन इस वर्ष ऐसा न किया जाना अनेक संदेहों को जन्म देता है । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पाॅवर कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत टेरिफ याचिका ंमें कर्मचारियों के बोनस/अनुग्रह राशि व मंहगाई भत्ता हेतु पर्याप्त प्रावधान किये जाते हैं तथा यदि ऐसा नही कया गया हो ंतो आगामी वर्ष में प्रस्तुत ट््रू-अप में इस व्यय को शामिल किया जाता ंहै जिसे कि नियामक आयोग द्वारा स्वीकार ंकिया जाता है जिससे पाॅवर कंपनी को स्वयं कोई वित्तीय भार वहन नहीं करना होता है । कोरोना काल में प्रदेश में निर्विध्न विद्युत प्रदाय करने में कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने जान की परवाह न करते हुए अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया है जिससे पूरे प्रदेश ंमें कहीं भी विद्युत की कमी से ंकिसी की जान नहीं गई । 

महासंघ ने आमसभा के बाद पाॅवर कंपनी अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित करते हुए अपनी मांगों को पूर्ण करने का निवेदन किया । आमसभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री अरूण देवांगन,  बी.एस.राजपूत, राधेश्याम जायसवाल, संतोष शर्मा, मोरध्वज जायसवाल ने संबोधित किया । संचालन शिवेंद्र दुबे द्वारा किया गया ।

  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad