स्वच्छता दीदी और सफाई मित्रो का विधायक, महापौर, आयुक्त और सभापति ने सम्मान कर बढ़ाया मनोबल...
दुर्ग/ 25 नवम्बर नगर पालिक निगम,विज्ञान भवन,नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत केंद्रीय जांच टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में दुर्ग नगर निगम को 2 लाख 64 हज़ार 8 सौ 6 की जनसंख्या वाले शहरों में
दुर्ग को पूरे देश मे 83 से 17 वां रैंक और पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए अवार्ड प्राप्त करने पर 25 नवम्बर गुरुवार को बीआईटी हॉल में स्वच्छ्ता दीदीयों और सफाई मित्रो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव द्वारा तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं वर्तमान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान के साथ-साथ स्वच्छता दीदीयों में दीपा जोशी,
हेमा बंजारे किरण साहू, लक्ष्मी जांगड़े, अर्पणा मसीह, ममता तांग समेत स्वास्थ्य विभाग शेखर वर्मा,जसवीर सिंह भुवाल,सुरेश भारती,राजू सिंह एव अन्य,कर्मशाला विभाग वीरेंद्र ठाकुर,शोएब अहमद,कविता साहू,सूरज सारथी,
लोक कर्म विभाग कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी,आर.के पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,एआर राहंगडाले,आर.के.पालिया,भारती ठाकुर,आशमा डहरिया,स्वेता महलवार एवं अन्य समेत 130 का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देश में दुर्ग निगम को स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में मिला 17 वां स्थान प्राप्त हुआ।और गार्बेज फ्री सिटी के तहत मिला 3 स्टार रेटिंग,सफाई सुरक्षा चैलेंज में मिला देश मे छठवा स्थान,सीआईआई 3 आर अवार्ड के तहत मिला दुर्ग को देश में पहला स्थान,रायपुर में आयोजित स्वच्छ्ता का हैट्रिक महोत्सव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग को किया सम्मानित।
विधायक अरुण वोरा ने कहा मैं सभी स्वच्छ्ता मित्रो और निगम अधिकारी,कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूँ।पूरी दुर्ग नगर की जनता के लिए गर्व की बात है।
यह उपलब्धि निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत को दर्शाती है और पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्यो के कारण देश और प्रदेश में दुर्ग का मान बढ़ा है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मैं शहर के नागरिको को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने गीला कचरा अलग एवं सुख कचरा अलग अलग कर निगम का सहयोग किया,
दुर्ग निगम को मिला अवार्ड को मैं शहर की जनता को समर्पित करता हूँ।उन्होंने शहर की जनता से अपील कर कहा कि आने वाले स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में निगम का सहयोग कर पूरे देश मे दुर्ग को नम्बर 1 बनाएं।
आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा स्वच्छ्ता सर्वेक्षण दु हज़ार बाइस ( 2022 ) अब दुर्ग ह मैदान में आइस।स्वच्छ बनाना है।आने वाले वर्षों में अच्छे से अच्छा काम कर शहर का नाम पुनः रौशन करना है। इस वर्ष नगर निगम को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
निश्चित रूप से इसका सारा श्रेय स्वच्छता दीदीयों, सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के समस्त पार्षदों एवं शहर की नागरिकों को जाता है। नागरिकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं।
सभापति राजेश यादव ने कहा
निश्चित रूप से इसका सारा श्रेय शहर के नागरिको और स्वच्छता दीदीयों,सफाई मित्रों को जाता है,सफाई मित्रो का विशेष योगदान है।
इस अवसर मौजूद पूर्व महापौर आरएन वर्मा,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले ,ऋषभ जैन,दीपक साहू,भोला महोविया, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया, शंकर ठाकुर, पार्षद राजकुमार नारायणी,
सतीश देवांगन,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन हरीश साहू,मनीष यादव,कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी,राजेश पांडेय,आर.के.जैन,आर.के. पालिया,प्रकाशचंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक भवन अधिकारी गिरीश दिवान,
भारती ठाकुर,स्वेता महलवार,आसमा डहरिया,वीरेंद्र ठाकुर,जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, नारायण सिंह ठाकुर,अनिल सिंह,पीआईयू शेखर वर्मा समेत निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.