Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 16, 2021

सैकड़ों निर्धन वंचित, जरूरतमंद मरीज के परिजन उठा रहे निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ, अवाम ए हिन्द संस्था निरन्तर 320 दिनों से चला रही सुपोषण अभियान : मोहम्मद सज्जाद खान


रायपुर, दिनांक 16 नवम्बर, 2021

सैकड़ों निर्धन वंचित, जरूरतमंद मरीज के परिजन उठा रहे निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ, अवाम ए हिन्द संस्था निरन्तर 320 दिनों से चला रही सुपोषण अभियान : मोहम्मद सज्जाद खान



संस्था, अवाम ए हिन्द  सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने सामाजिक और जनहित उपदेश्यों की पूर्ति में निरंतर प्रयासों से मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से माह जनवरी 2021 से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत राजधानी रायपुर के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों, असहाय, वृद्ध महिलाओं, मासूम बच्चों तथा अस्पतालों में मरीज के परिजनों को निःशुल्क गर्म भोजन वितरण का सेवा कार्य जारी है, जिसमे सैकड़ों जरूरतमंद इसका लाभ उठा रहे हैं।


इसी कड़ी में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में निःशुल्क भोजन वितरण के 320वें दिन संस्था द्वारा राजधानी के शासकीय डी.के.एस. अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों वा रेलवे स्टेशन फुटपाथ मे जिंदगी जीने वाले असहाय, निर्धन जरूरतमंदों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत दोनों वक़्त का पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।


आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान के अलावा पदाधिकारी व सदस्य सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अरहम खान, अनमोल जैन, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।


प्रेषक :- 

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad