महासमुंद 16 नवंबर 2021/ खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा 15 नवम्बर को महासमुन्द में विकासखण्ड़ स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर को वन विभाग के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिसमें 25 वर्ष से कम उम्र के महिला, बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं रस्साकसी का खेल कराया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेमचा, खट्टी, परसदा, चिंगरौद, डुमरपाली, बनसिवनी, खैरा, सोरिद, भोरिंग, बम्हनी, बिरकोनी, डीएमएस स्कूल, रिवाइडल वर्ल्ड स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, शांत्रीबाई महाविद्यालय सहित अन्य महिला खिलाडियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि चंद्राकर, खिलावन बघेल, ममता चंद्राकर, अंजली बरमाल, नीलमणी चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने बालिकाओं के साथ रस्साखींच कर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.