ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में जन जागरण अभियान का आज द्वितीय दिवस सम्पन्न
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी जी के निर्देशन में देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन का का निर्णय लिया गया, जो कि प्रदेश के हर ब्लॉक में होना तय किया गया, कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी जन जन तक महँगाई के विरोध लेकर जाएंगे एवं लोगो से उसका समर्थन प्राप्त करेंगे इसी तरमतय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में जन जागरण पद यात्रा की सुरुवात की गई, आज यह पदयात्रा वार्ड 01 जोगी अमराई से शुरू होकर से कॉलेज मेनरोड से वार्ड 02 गांधी नगर, कृष्णर्जुनी तालाब से वार्ड 05 रानीपारा, बूढ़ा महादेव मंदिर से वार्ड 06 एवं 07 रामनगर होकर वार्ड 09 भेड़ीमुड़ा पहुंची जिसके बाद महामाया चौक स्तिथ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में इसका समापन हुआ ।
यह पद यात्रा 14 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगी, जिसमे प्रदेश के प्रभारी, सहप्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सहित सांसद भी शामिल होंगे, उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या,उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,प्रवक्ता राजा रावत,मीडिया प्रभारी रवि रावत,कमल सोनी, मोहर खान,विनय कश्यप, संतोष साहू,कुमारी यादव,शैल जायसवाल,जमुना माथुर,इशाहक बेग,दुर्गा रामशरण कौशिक,शुशीला मानिकपुरी, दुवासिया बाई, रामनिहोरा कामलसेन,कुंजराम कोशले, रामकुमार मधुकर,शिवकुमार यादव,मनहरण गोंड, शैल कुमारी कुम्हरे,मुन्नी गोंड, अनिता कश्यप, भुजबल सिंह मरकाम, चंदा कश्यप,सुनीता सूर्यवंशी,उमाशंकर गौतम,पूर्णिमा सूर्यवंशी, सुकृति सूर्यवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.