रायपुर : करदाताओं के पास आयकर रिटर्न भरने के लिए 41 दिन का समय और बचा है। अगर आपने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो साल 2020-21 के लिए 31 दिसंबर तक बिना किसी जुर्माना के रिटर्न फाइल कर सकते हैं। कर विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर रिटर्न के साथ ही अन्य डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है। फार्म संख्या 10एबी में रजिस्ट्रेशन के लिए 31 मार्च तक फाइल कर सकते हैं। पहले इसकी तारीख 28 फरवरी, 2022 थी। इस प्रकार करदाताओं के पास 41 दिन का समय बचा है और इसके बाद रिटर्न फाइल जमा करने पर जुर्माना लगेगा।
प्रदेश में रिटर्न फाइल करने वाले 11 लाख पार
प्रदेश में बीते पांच सालों से लगातार रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में रिटर्न फाइल भरने वालों की संख्या बढ़कर साढ़े 11 लाख हो गई। कर विशेषज्ञों की मानें तो इस साल भी आयकर रिटर्न दाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दिखा रही है। इन दिनों आयकरदाता भी जागरूक होते जा रहे है। साथ ही विभाग और कर विशेषज्ञों द्वारा भी अभियान चलाए जाते हैं।
सी एन आई न्यूज़ के लिए आकाश अग्रवाल की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.