Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 20, 2021

बिहान योजना से केराझरिया की अंजू पैंकरा ने दी अपने सपनों को नई उड़ान

 बिहान योजना से केराझरिया की अंजू पैंकरा ने दी अपने सपनों को नई उड़ान  



स्वसहायता समूह के माध्यम से एक लाख रूपए का ऋण लेकर किया किराना दुकान का संचालन
अब हर महीने हो रही आठ हजार रूपए से अधिक की आमदनी


कोरबा 20 नवंबर 2021/शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ से विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत केराझरिया की अंजू पैंकरा ने अपने सपनों को नया आयाम दिया है। श्रीमती अंजू पैकरा के परिवार में इनके पिता इंदल सिंह पैकरा, माता श्रीमती रामकुंवर हैं। पहले परिवार की आय का मुख्य जरिया कृषि कार्य था लेकिन जमीन कम होने के कारण कृषि कार्य से आय हर माह महज चार हजार से पांच हजार ही हो पाती थी, जिससे परिवार का जीवन यापन मुश्किल से हो पाता था। शासन की बिहान जैसी महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेते हुए श्रीमती अंजू पैंकरा भूमि स्वसहायता समूह में शामिल हुईं। उन्होंने तीन माह तक स्वसहायता समूह के सफल संचालन और समूह के लिए निर्धारित पांच सूत्रों का पालन करने के बाद इस समूह को 15 हजार रूपए के तथा छह महीने के बाद 60 हजार रूपए की राशि सामुदायिक निवेश कोष के रूप में प्रदान की गई। एक वर्ष पश्चात इस योजना के तहत एक लाख रूपए की ऋण राशि श्रीमती अंजू पैंकरा को प्रदान किया गया जिससे उन्होंने किराना दुकान का संचालन किया। आज अंजू पैंकरा हर माह आठ हजार रूपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही है। पहले जहां छोटे से भूमि में कृषि कार्य करने के कारण बामुश्किल जीवन-यापन हो पाता था, आज इस योजना से बढ़ी हुई आमदनी से इनके जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ तथा परिवार में खुशहाली आई। आज इस स्वसहायता समूह के द्वारा केंचुआ उत्पादन तथा हर्बल गुलाल आदि आजीविका आधारित गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad