रायपुर (सी एन आई न्यूज़)। रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया करण साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी में रहता है। स्टेशन चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता है। 15 नवंबर की रात्रि अपने घर जा रहा था तभी रामनगर ओव्हर ब्रीज हनुमान मंदिर के पास अक्षय यादव, सौरभ राजपूत कुलदीप वर्मा और एक नाबालिग ने सभी पैसे मांगे, जब पीड़ित ने पैसा नहीं होने की बात कही तब, चारों ने चाकू से पीड़ित पर वार कर मोबाइल फोन लूट लिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.