गुलशन तिवारी मीडिया प्रभारी जनपद संघ राजनांदगांव
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु के साथ दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट
साल्हेवारा:--त्रिस्तरीय पंचायती राज का सम्मेलन रायपुर में 19 नवंबर को रखा गया था जिसमें सरपंचों को 2000 रुपये के जगह में 4000 रुपये वार्ड पंच को 200 रुपये की जगह 500 रुपये जिला पंचायत अध्यक्ष को 25000 रुपये के साथ-साथ उपाध्यक्ष का भी मानदेय बढ़ाया गया है इसके साथ ही अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार भी दिया गया है इसी क्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष को 15000 रुपये प्रति माह का मानदेय के साथ भी वित्तीय अधिकार के साथ बहुत सारे अधिकार दिया गया है साथ ही उपाध्यक्ष का जी मानदेय डेढ़ गुना किया गया है
परंतु जनपद सदस्यों को अपने अधिकारों से वंचित रखा गया है जिसको देखते हुए 23 नवंबर को सर्किट हाउस राजनांदगांव में जिला राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाले सभी जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्यों के द्वारा बैठक कर संघ का निर्माण किया गया निर्माण करने के पश्चात 5 बिंदुओं पर मांग किया गया वाह 23 नवंबर को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कलेक्टर राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपने के पश्चात छुईखदान जनपद संघ के द्वारा एस डी एम छुईखदान गंडई को ज्ञापन सौपा गया जापान में जनपद सदस्य संघ के द्वारा मांग रखा गया है कि जनपद सदस्यों को दस लाख रुपये तक अपने क्षेत्र में स्वीकृति करने का वित्तीय अधिकार दिया जाए जनपद सदस्यों को जनसंपर्क के लिए एक लाख रुपये का निधी दिया जाए। जनपद सदस्य को प्रतिमाह 8000 रुपये मानदेय दिया जाए जनपद सदस्य को ग्राम पंचायतों की बैठक में भाग लेने का प्रावधान हो जैसे कि जनपद पंचायत की बैठक में सरपंचों की भागीदारी है।
साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा कार्य समाप्त होने पर पूर्णता प्रमाण पत्र में जनपद सदस्यों का हस्ताक्षर अनिवार्य किया जाने का मांग किया गया है ज्ञापन सौंपने के लिए जनपद सदस्य संघ से जनपद संघ अध्यक्ष लाकेश्वर चंदेल सचिव प्रेमिन बाई चंदेल संरक्षक ललित महोबिया जिला मीडिया प्रभारी गुलशन तिवारी जनपद मीडिया प्रभारी दामिनी विकेश धुर्वे रिखी राम पटेल उपस्थित थे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.