नेताओ और पूर्व अफसर को छोड़ ,भगवान शिव को अवैध कब्जे का नोटिस।
जांजगीर में सिंचाई विभाग ने नहर की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने के लिए शिव मंदिर के नाम से नोटिस दिया हैं और1 हफ्ते का समय दिया हैं कब्जा हटाने को। मुख्य नहर के दोनों तट पर सिंचाई विभाग की जमीन है। इसमें कई लोगों ने अवैध कब्जा करके रखा है।
अफसरों के के निर्देश पर नहर का सीमांकन किया गया लेकिन बात उलझ गई। नहर के एक साइड में जितने भी मकान बने थे उन्हें नोटिस जारी किया गया। जबकि दूसरी तरफ मेन रोड में मकान और कॉन्प्लेक्स को यूं ही छोड़ दिया गया। कांपलेक्स पूर्व अफसर का है
और मकान नेताओं के। काम्प्लेक्स जो कि पूर्व अफसर का है मेन रोड पर उसका नाप तक ठीक से नहीं हुआ है और वार्ड नंबर 8 में शिव मंदिर को नोटिस थमा दिया हैं। जिसमें की कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.